नगर निगम आयुक्त डा0 आनंद कुमार शर्मा ने बताया कि आज वार्ड नं0 7 के सदस्य श्री कपिल नागपाल, वार्ड नं0 8 सदस्या श्रीमती अंजू सैनी, वार्ड नं0 13 की सदस्या श्रीमती कृष्णा के प्रतिनिधि श्री नरेश कुमार, वार्ड नं0 14 की सदस्या श्रीमती कंचन खुराना के प्रतिनिधि श्री अशोक खुराना के साथ वार्डो में निरीक्षण कर समस्याएं सुनी गई। आज निरीक्षण के दौरान सबसे पहले वार्ड नं0 07 में किला रोड़ का निरीक्षण किया गया जिस दौरान किला रोड़ मार्किट ऐसोसियेसन के प्रधान व दुकानदारो की समस्याओ को सुना गया, जिस उपरांत किला मौहल्ले में सीवर ऑवरफलो की समस्या के निदान बारे जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियो को निर्देश दिए गए। किला रोड़ पर बनी हुई भगत सिंह पार्किंग का निरीक्षण भी किया गया तथा उसके इस्तेमाल करने की योजना तैयार करने के निर्देश दिए गए।
वार्ड नं0 08 में सबसे पहले राहढ रोड़ पर गली में जलभराव की समस्या, न्यू राजेन्द्र नगर में सीवर की लाईन न जुड़ने, सैनीपुरा की गलियां में सीवर ऑवरफलो की समस्या, पार्क में सौन्दर्यरण, सुखपुरा चौक पर बने सामुदायिक केन्द्र के रिपेयर इत्यादि समस्या सुनी गई, जिसके पश्चात मौके पर पार्क के सौन्दर्यकरण का कार्य करवाने के निर्देश दिए गए। जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियो को पीने साफा पानी सप्लाई व सीवरेज सफाई करने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जलभराव की समस्या के निपटान हेतु जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के बने डिस्पोजल से नाले को जोड़ने बारे व न्यू राजेन्द्र नगर की सीवरेज लाईन को बड़ी लाईनो से जोड़ने बारे निर्देश दिए गए।
वार्ड नं0 14 में निरीक्षण करते हुए सबसे पहले डब्ल पार्क के पास वार्ड वासियो की समस्याओ को गौर से सुना गया जिस दौरान बताया गया कि डब्ल पार्क में सौन्दर्यकरण करवाया जाये, मॉडल टाउन में सड़के बनाई जाये जो टूटी हुई है, पार्क में रैन हारवेस्टिंग सिस्टम बनाया जाये ताकि बरसात के समय पार्क में जल एकत्रित न हो सके। चार खम्बा चौक से गुफा वाला मंदिर तक किए गए अवैध अतिक्रमण को हटवाया जाये। तद्पश्चात अधिकारियो को निर्देश दिए गए कि पार्क में घास इत्यादि को तुरंत कटवाया जाये, पार्क में भ्रमण करने के लिए उचित रोशनी का प्रबंध किया जाये तथा रैन हारवेस्टिंग सिस्टम बनाया जाये। इसके बाद चिन्योट कालोनी में भी समस्याओ को सुना गया जहां पर सीवर, पीने का गंदा पानी आने, डेयरी संचालक द्वारा गोबर बहाने तथा अंडर पास में जलभराव की समस्या बताई गई जिस दौरान मौके पर अधिकारियो को निर्देश दिए गए कि सीवर में गोबर बहाने वाले डेयरी संचालक का तुरंत चालान किया जाये तथा अंडर पास के कार्य बारे अवगत करवाया गया कि नगर निगम 15 दिन में जलभराव व आने जाने का रास्ता को बनाने के लिए प्रयासरत रहेगा ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सीवर व पीने के पानी की समस्या के निदान हेतु जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियो कोे निर्देश दिए गए।
आयुक्त, नगर निगम, रोहतक द्वारा बताया गया कि वार्ड नं0 13 में भी निरीक्षण किया गया जिस दौरान सीवर ऑवर फलो, पीने के पानी, जलभराव, शीला बाईपास पर रेहड़ी वालो द्वारा अक्रिमण करने, बस क्यू सैलटर बनवाने, तिलक नगर व भरत कालोनी की तरफ से छोटूराम स्टेडियम में जाने के लिए रास्ते का प्रावधान करने बारे आदि समस्या पाई गई जिस दौरान मौके पर अधिकारियो को नाले सफाई करवाने, सीवरो की सफाई व पीने का साफ पानी की सप्लाई करवाने तथा शीला बाईपास से रेहड़ी वालो द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटवाने के निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के दौरान कार्यकारी अभियंता नवीन कुमार धनखड़, सहायक अभियंता तरूण कुमार व सुनिल शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक सचिन, भवन निरीक्षण रवि कुमार, कनिष्ठ अभियंता नरेश कुमार व वरूण मलिक इत्यादि व जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के एस.डी.ओ. मुकेश कुमार आदि उपस्थित रहे।
रोहतक के वार्ड नं0 7, 8, 13 व 14 में निरीक्षण कर सुनी गई समस्याएं, अधिकारियो को जल्द से जल्द समाधान करने के दिए गए निर्देश:

