हरियाणा के महेंद्रगढ़ में गुरुवार की सुबह बच्चों से भरी एक प्राइवेट स्कूल की बस पलट गई। हादसे में 6 बच्चों की मौत हो गई। जबकि 15 बच्चे घायल हुए हैं। घायलों को तुरंत निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के आला अधिकारियों ने घटनास्थल पर जांच शुरू करदी बताया जा रहा है कि हादसे की वजह ओवरटेक है।

आपको बता दें बस महेंद्रगढ़ के कस्बा कनीना में स्थित GLP स्कूल की है जो गुरुवार सुबह बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। गांव उन्हानी के पास स्कूल बस ओवरटेक करते हुए अचानक पलट गई। इस दौरान जोरदार धमाका हुआ और हर तरफ चीख-पुकार मच गई।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!