Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में प्राइवेट बस पलटी:30 सवारियों को चोटें आईं, 8 PGI रेफर; कार की इमरजेंसी ब्रेक के बाद ड्राइवर ने संतुलन खोया

रोहतक में प्राइवेट बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में करीब 30 सवारियों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 8 लोगों की गंभीर हालत को देखते हुए PGI रेफर किया गया है। सूचना पाकर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं।

प्राइवेट बस टिकरी बॉर्डर से सवारियों को लेकर रोहतक के लिए चली थी। जब वह नेशनल हाईवे नंबर 9 सांपला बाईपास पुल के पास पहुंची तो अचानक सामने चल रही कार ने ब्रेक लगा दिए। जिसके कार अनियंत्रित बस करीब 15 फीट गहराई में सड़क किनारे पलट गई। जैसे ही राहगीरों ने देखा तो वे घायलों को संभालने में जुट गए।

बस में सवार राजेश ने बताया कि वे बहादुरगढ़ से आ रहे थे। उनकी प्राइवेट बस के सामने एक कार चल रही थी। कार के ड्राइवर ने अचानक ब्रेक लगा दिए। जिसकी वजह से बस चालक ने नियंत्रण खो दिया। उसने संभालने की काफी कोशिश की, बावजूद उसके बस सड़क किनारे जाकर पलट गई। बस में करीब 30 सवारियां बैठी थीं।बस पलटते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। अंदर मौजूद सवारियों को बाहर निकाला गया। सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस और अन्य वाहनों की मदद से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घायल महिला सवारी ने बताया वह दिल्ली से रोहतक आ रही थी। बस की स्पीड काफी तेज थी। ड्राइवर को बस आराम से चलाने के लिए कहा गया, लेकिन उसने रफ्तार धीमी नहीं की। जैसे ही वह सांपला के पास पहुंचे तो एक कार आगे आ गई और बस पलट गई। हादसे में बस चालक की भी लापरवाही थी।

Exit mobile version