Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में जेल जाने से पहले कैदी ने दी जान:पैरोल पर आया था घर, हत्या के प्रयास में हुई 10 साल की सजा

रोहतक के महम थाना क्षेत्रांतर्गत गांव सीसर खास में पैरोल पर जेल से बाहर एक एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतक को कोर्ट ने हत्या के प्रयास मामले में हुई थी 10 साल की सजा सुनाई थी और काफी समय से जेल था आज उसे वापस जेल जाना था, लेकिन इससे पहले ही उसने फांसी लगा ली।

मृतक की पहचान 45 वर्षीय तेजवीर निवासी सीसर खास के रूप में हुई है। महम थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची है। एफएसएल टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं।सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची है।

महम थाना प्रभारी सतपाल का कहना है कि मृतक तेजवीर को धारा 307, हत्या के प्रयास के तहत दस साल की सजा होना बताई जा रही है। वह जेल से पैरोल पर आया हुआ था और उसको आज ही वापस जेल जाना था। फिलहाल मौके पर एफएसएल टीम पहुंची है साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस टीम भी जांच पड़ताल में जुटी है।

Exit mobile version