पानीपत के सिवाह गांव स्थित जिला जेल में एक बंदी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 31 वर्षीय प्रिंस उर्फ ​​बोरिया के रूप में हुई है। उसने जेल की खिड़की पर ही चादर से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक हत्या के आरोप में जेल में बंद था। उसने वर्ष 2022 में अपने ही भाई की कैंची घोंपकर हत्या कर दी थी।

शव को फंदे पर लटका देख जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। जेल में डॉक्टरों की टीम ने उसकी जांच की तो वह मृत पाया गया। इसके बाद मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में लाया गया। ड्यूटी मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में मौके पर ही सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के अनुसार मृतक बंदी प्रिंस मूल रूप से सोनीपत के गांव दुपट्‌टा का रहने वाला था। वह बैरक नंबर 3 में बंद था। उसने बैरक के आंगने की खिड़की में बेडशीट का फंदा बनाया। इसके बाद उसने सुसाइड कर लिया।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!