Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अस्पताल के वार्ड से कैदी फरार: जेल में की थी आत्महत्या की कोशिश, पुलिसकर्मियों की आंखों में धूल झोंक भागा

करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कैदी आज सुबह फरार हो गया। अस्पताल में सुरक्षा के मध्य नजर पुलिस गार्ड तैनात किए गए थे, लेकिन फिर भी कैदी भाग गया। जिसमें पुलिस गार्ड की बड़ी लापरवाही सामने आई है। ऐसे में सवाल यह है कि कैदी पुलिस गार्ड के होते हुए कैसे फरार हो गया? दूसरा कई घंटे बीतने के बाद भी गार्ड्स ने अपने उच्च अधिकारियों को सूचित तक नहीं किया।

बताया जा रहा है कि फरार हुए कैदी सन्नी ने रात को 12.40 बजे अपने कपड़ों का फंदा बना कर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिसके बाद उसे करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया था। आज सुबह कैदी संदिग्ध हालातों में अस्पताल से भाग गया। कैदी की सुरक्षा को लेकर पुलिस गार्ड तैनात किए गए थे, जब कैदी भागा तो पुलिस गार्डो ने उसका पीछा भी किया, लेकिन जिला प्रशासन को इसकी खबर नहीं दी। अगर पुलिस गार्ड मुस्तैद होकर डायल 112 या नजदीकी पुलिस को कैदी के फरार होने की जानकारी देते तो शायद आरोपी कैदी पुलिस के हत्थे चढ़ सकता था। अस्पताल से फरार हुए सन्नी पर चोरी के मामले दर्ज है और इन्ही मुकदमों में कैदी पांच साल की सजा काट रहा है।

कैदी के फरार होने की सूचना के बाद पुलिस अस्पताल में पहुंचे और जांच में जुट गई। फिलहाल पुलिस कैदी की तलाश में इधर-उधर भटक रही है और कैदी को दोबारा पकड़ने का प्रयास कर रही है।

Exit mobile version