हरियाणा के रोहतक जिले की एक कॉलोनी की रहने वाली छेड़छाड़ पीड़िता प्रिंसिपल के साथ आरोपी केस दर्ज होने के बावजूद दुर्व्यवहार कर रहा है। आरोपी पीड़िता के घर पर मल-मूत्र, कांच व ईंटे आदि फेंक रहा है। इतना ही नहीं, केस को वापस लेने का भी पीड़िता पर दबाव बना रहा है। इसके साथ केस में गवाही देने वाले हर सख्श को जान से मारने की धमकियां भी लगातार दे रहा है। इसकी शिकायत पीड़िता ने पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायत के आधार आईपीसी की धारा 506 व 269 के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

सिविल लाइन थाना पुलिस को दी शिकायत में एक महिला ने बताया कि वह एक निजी स्कूल में प्रिंसिपल है। उसने अक्टूबर माह में गौरव उर्फ शंकर के खिलाफ महिला थाना में छेड़छाड़ की धारा 354ए, 323,506 व 34 के तहत केस दर्ज करवाया हुआ है। मामला कोर्ट में विचाराधीन है। इसी बात की रंजिश रखते हुए आरोपी उसके घर में छत के रास्ते, दरवाजों के रास्ते व दीवार के ऊपर से मल-मूत्र, कांच व ईंटे आदि फेंकता है।

आरोपी की इन हरकतों की वजह वह अपने घर के खिड़की-दरवाजे आदि भी नहीं खोल सकती हैं। कई बार आरोपी जान से मारने की धमकी दे चुका है। केस को वापस लेने का भी दबाव बना रहा है। इतना ही नहीं, आरोपी ने उसके व उसके परिवार के खिलाफ इस मामले में गवाही देने पर भी जान से मारने की धमकी दी है। आरोपी लगातार इस तरह की गतिविधियां कर रहा है। पीड़िता का कहना है कि इससे जहां परिजनों में डर का माहौल बना हुआ है, वहीं दूसरी और गंदगी से संक्रमण भी फैलने का भय बना हुआ है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!