प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम बजे देश को संबोधित करने वाले हैं. इसकी जानकारी न्यूज एजेंसी ‘ANI’ की ओर से दी गई है. माना जा रहा है कि अपने संबोधन में वह GST सुधारों पर बड़ी घोषणा कर सकते हैं. वैसे भी कल सोमवार 22 सितंबर 2025 से केंद्र सरकार कल से देशभर में नए GST सुधार लागू करने वाली है. इसको लेकर काफी समय से तैयारी चल रही थी.
सूत्रों के मुताबिक GST में इन सुधारों का उद्देश्य सिस्टम को सरल बनाना और कारोबारियों को राहत पहुंचाना है. माना जा रहा है कि पीएम अपने संबोधन में नए स्ट्रक्चर की मुख्य बातों को साझा करेंगे और इसकी जानकारी देंगे की इससे आम जनता और बिजनेस सेक्टर पर क्या प्रभाव पड़ेगा. बता दें कि GST लागू होने के बाद से माना जा रहा है कि यह अबतक का सबसे बड़ा सुधार है. इससे न केवल चोरी पर रोक लगेगी बल्कि रेवेन्यू कलेक्शन भी बढ़ेगा.
पीएम मोदी के इस संबोधन पर देशभर की निगाहें हैं. बता दें कि इससे पहले पीएम मोदी ने 15 अगस्त 2025 को लाल किले में अपने भाषण के दौरान कहा था कि इस साल की दिवाली लोगों के लिए डबल गिफ्ट होने वाली है. इससे पहले भी वह कई मौकों पर राष्ट्र को संबोधित कर चुके हैं, जिसमें नोटबंदी और कोरोना के समय लॉकडाउन की घोषणा शामिल है. पीएम ने उस दौरान यह घोषणा ‘राष्ट्र के नाम संबोधन’ के जरिए की थी.
