Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

शहीद दिवस पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, पीएम मोदी ने राजघाट पर राष्ट्रपिता को दी श्रद्धांजलि

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आज 74वीं पुण्यतिथि है। इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत पूरे देश ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को राजघाट पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी मौके पर मौजूद रहे और वे बापू को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनकी समाधि के सामने नतमस्तक हुए।

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी दिल्ली के राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने वालों में शामिल रहे।

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गांधी को श्रद्धांजलि देते हुए ट्विटर पर कहा कि यह लोगों का सामूहिक प्रयास है कि उनके महान आदर्शों को लोकप्रिय बनाया जाए।

उन्होंने कहा, “बापू को उनकी पुण्यतिथि पर याद करना, उनके महान आदर्शों को और लोकप्रिय बनाने का हमारा सामूहिक प्रयास है। आज, शहीद दिवस पर उन सभी महानुभावों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं जिन्होंने साहसपूर्वक हमारे देश की रक्षा की है। उनकी सेवा और बहादुरी को हमेशा याद किया जाएगा।” 

शहीद दिवस प्रतिवर्ष 30 जनवरी को मनाया जाता है। वह दिन जो महात्मा गांधी की पुण्यतिथि का प्रतीक है, वह तारीख है जब 1948 में नाथूराम गोडसे द्वारा उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस दिन गांधी के विचारों और राष्ट्रों के प्रति योगदान को याद किया जाता है।

इसके अलावा, उन बहादुर स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि दी जाती है जिन्होंने ब्रिटिश शासन से भारत की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों की आहुति दी। इस दिन प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति तीनों सेना प्रमुखों के साथ दिल्ली के राज घाट पर एक साथ आते हैं और गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करते हैं। साथ ही शहीदों के सम्मान में पूरे देश में दो मिनट का मौन रखा जाता है।

Exit mobile version