Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पेश हैं मेरे बिजनेसमैन पति… शादी की खबरों के बीच ‘बाहुबली’ एक्ट्रेस ने दिखाया अपने मंगेतर का चेहरा

फिल्मी जगत की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक तमन्ना भाटिया की खूबसूरती और चार्म के लोग दीवाने हैं। लड़के उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। अब ‘बाहुबली’ एक्ट्रेस लाखों लोगों का दिल तोड़ने जा रही है। तमन्ना ने शादी करने का फैसला ले लिया है और उन्होंने अपने मंगेतर को भी फैंस से Introduce करवा दिया है। चलिए जानते हैं कौन है उनका होने वाला पति।

दरअसल पिछले कुछ दिनों से एक्ट्रेस अपनी शादी को लेकर चर्चाओं में चल रही है। उनको लेकर कई तरह के कयाय भी लगाए गए थे। खबरें यह भी थी कि वह जाने-माने बिजनेसमैन के साथ शादी करने जा रही हैं।  इन सब खबरों  पर चुप्पी तोड़ते हुए तमन्ना ने आखिर बता ही दिया वह किससे शादी करने जा रही हैं। 

 तमन्ना ने इंस्टाग्राम पर दो मजेदार वीडियो शेयर किए  हैं। पहली वीडियो में वह खूबसूरत ब्लैक साड़ी पहने कमरे के अंदर जाती दिख रही हैं, वहीं दूसरी में वह छोटे बालों और मूंछों वाले एक आदमी की तरह कपड़े पहने पोज देती दिखाई दी। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा- , ‘पेश हैं मेरे बिजनेसमैन पति… (हंसते हुए इमोजी)।’ इसके साथ उन्होंने हैशटैग ‘शादी की अफवाहें’ और ‘हर कोई मेरी जिंदगी की कहानी’ को भी जोड़ा।  

दरअसल इंस्टाग्राम पर पपाराज़ी द्वारा एक वीडियो शेयर कर लिखा गया था-  ‘तमन्ना भाटिया की शादी की अफवाहें। क्या वह एक बिजनेसमैन से शादी कर रही हैं, जिन्हें उन्होंने लुभाने की कोशिश की ???’तमन्ना ने इस क्लिप को शेयर करते हुए  मोनोकल इमोजीस के साथ कई चेहरे जोड़े और लिखा, ‘सच में???’

अफवाहों पर विराम लगाने का  तमन्ना का ये तरीका लोगों को बेहद पसंद आ रहा है। अब साफ हो गया है कि वह शादी नहीं कर रही हैं।  एक्ट्रेस के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह जल्दी ही चिरंजीवी स्टारर फिल्म भोला शंकर में नजर आएंगी।

Exit mobile version