Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

कोरोनाकाल के चलते बंद रोहतक के लघु चिड़ियाघर को 20 महीने बाद दोबारा खोलने की तैयारी।

सरकार की ओर से भिवानी व पिपली जू के बाद अब कोरोना महामारी इफेक्ट में 20 महीने से बंद तिलियार स्थित मिनी चिड़ियाघर खोलने की तैयारी है। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह खुशखबरी है। जल्दी ही वे चिड़ियाघर के 168 पशु-पक्षियों के कुनबे से रूबरू होंगे। उसमें भी सफेद हिरन, शुतुरमुर्ग और बंगला टाइगर का जोड़ा व बच्चे खास आकर्षण रहेंगे।

दर्शक प्रवेश द्वार से ही रोमांच का अनुभव करेंगे। फोकस परिंदों और वन्य प्राणियों के बेहतर स्वास्थ्य पर है। साफ सफाई के साथ ही जू स्टॉफ पिंजरों और विजिटर्स पाथ को बेहतर लुक देने में लगा हुआ है। स्लोथ बीयर का पिंजरा बनकर तैयार है। उसको फिनिशिंग टच दिया जा रहा है। जबकि लॉयन एनक्लोजर निर्माणाधीन है। नया टिकट घर, डीएलडब्ल्यूएलओ व इंस्पेक्टर कार्यालय बन गया है। नई वाटर बर्ड एब्री में जल पक्षियों को शिफ्ट कर दिया गया है

अंतर्राष्ट्रीय मानक पर तैयार हुई 10 नई बर्ड एब्री में शिफ्ट की गई लव बर्ड, बजरीगर, कॉकटेल, ह्वाइट पिंच, अलेक्जेंड्राइट पैराकीट आदि परिंदे जू पहुंचने वालों का मनोरंजन करेंगे। जू प्रबंधन इसके अलावा 3 जोड़ा ह्वाइट पीकाक, 10 जोड़ा मकाऊ, 4 जोड़ा अफ्रीकन ग्रे पैरेट को भी चिड़ियाघर के परिवार में शामिल करने की तैयारी में लगा हुआ है।

तिलियार चिड़ियाघर में जल्दी ही एनिमल हॉस्पिटल बनेगा। इसका एस्टीमेट अधिकारियों की ओर से तैयार कर लिया गया है। मंडलीय वन्य प्राणी अधिकारी के स्तर से अनुमति मिलने पर इसका निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।

मास्टर प्लान 2017-23 के तहत मिनी चिड़ियाघर में निर्माण कार्य प्रगति पर है। 2 करोड़ के बजट से शेर, भालू का पिंजरा, नई बर्ड एवरी, मेन गेट, एंट्रेंस प्लाजा व पार्किंग का प्रोजेक्ट का अधिकांश कार्य पूरा हो चुका है। चिड़ियाघर पहुंचे बच्चे पार्क में झूलों की सवारी और बड़े इलेक्ट्रिक ई-रिक्शा से जू भ्रमण का लुत्फ उठाएंगे।

जू में निर्माणाधीन एन्क्लाेजर के बचे कार्य प्रगति पर हैं। इसके अलावा विजिटर पाथ बनाया जा रहा है। ताकि पिंजरों तक आना जाना हो सके और चिड़ियाघर आने वालों को असुविधा का सामना न करना पड़े। इसके बाद चिड़ियाघर को दर्शकों के लिए खोलने की व्यवस्था की जाएगी।

Exit mobile version