रोहतक में पंचायत उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। 9 जुलाई को होने वाले उपचुनाव को लेकर मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं DC अजय कुमार द्वारी जारी आदेशों के अनुसार, रोहतक खंड के गांव धामड़ के वार्ड नंबर 2 के लिए मतदान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के उत्तरी भाग में और वार्ड नंबर 11 के लिए मतदान गांव के ही राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पश्चिमी भाग में होगा। गांव कबूलपुर के वार्ड नंबर 4 के लिए मतदान राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की प्रशासनिक शाखा के पश्चिम भाग में किया जा सकेगा।

लाखनमाजरा खंड के गांव घडौठी के वार्ड नंबर 1 के लिए मतदान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पूर्वी भाग में किया जाएगा। लाखनमाजरा खंड के गांव खरैंटी के वार्ड नंबर 7 के लिए मतदान राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दक्षिण भाग में बनाए गए मतदान केंद्र में किया जाएगा। कलानौर खंड के गांव गरनावठी के वार्ड नंबर 12 के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पश्चिमी दिशा के दक्षिण भाग को मतदान केंद्र बनाया है।

गांव धामड़ के वार्ड 2 में मतदाताओं की संख्या 273 है। इसी प्रकार गांव धामड़ के वार्ड 11 में मतदाताओं की संख्या 280 है। गांव कबूलपुर के वार्ड 4 में मतदाताओं की संख्या 293 है, जबकि 256 मतदाता गांव घडौठी के वार्ड नंबर 1 में है। इसी प्रकार से गांव खरैंटी के वार्ड नंबर 7 में 238 मतदाता है। गांव गरनावठी के वार्ड नंबर 12 में मतदाताओं की संख्या 245 है। संबंधित वार्ड के सभी मतदाता मतदान प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!