Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

घर में चल रहीं थीं बेटी की शादी की तैयारी; सफाई करते समय माँ की करंट लगने से मौत, बचाने आए बेटा और भाभी बुरी तरह झुलसे

हरियाणा के गुरुग्राम जिले की भवानी एंक्लेव कॉलोनी की गली नंबर 6 में शादी वाले घर में दर्दनाक हादसा हो गया। यहां करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से झुलस गए। मृतक महिला की पहचान 40 वर्षीय सुनीता के रूप में हुई है जो कि मूल रूप से बिहार की रहने वाली थी। सुनीता की बेटी की 14 जुलाई को शादी तय है। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। जिसको लेकर वह साफ सफाई कर रही थी। उसी के चलते घर में रिश्तेदार शुक्रवार सुबह से आने थे जिसके चलते सफाई चल रही थी। पहली मंजिल की बालकनी में सफाई करते समय महिला चारपाई को कमरे के बाहर रख छज्जे पर रख रही थी। वहॉं से गुजर रही बिजली की तार से महिला को करंट लगा। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सेक्टर-9 के भवानी एन्क्लेव में 11 केवी ट्रांसमिशन लाइन के संपर्क में आने से एक महिला की मौत हो गई और उसका बेटा और भाभी गंभीर रूप से झुलस गए। मृतका की पहचान सुनीता देवी (42) के रूप में हुई जो बिहार के अरवल जिले के डंगरा आहार गांव की मूल निवासी थी। घायलों में सीटू (18) और भाभी शुभंती (32) थीं।

सेक्टर-9ए पुलिस स्टेशन के SHO रामबीर सिंह के मुताबिक घटना उस बिल्डिंग के बगल वाले घर की पहली मंजिल पर हुई, जिसमें महिला रहती थी। तीनों वहां सफाई करने गए थे ताकि उनकी बेटी की शादी को अंतिम रूप देने के लिए कुछ मेहमानों के स्वागत की सारी व्यवस्था की जा सके। वे एक लोहे की खाट को हटा रहे थे और उसे बाहर रखने की कोशिश कर रहे थे, तभी वह घर के ठीक सामने से गुजर रही 11 केवी ट्रांसमिशन लाइन से छू गई। महिला की मौके पर ही मौत हो गई और अन्य दो गंभीर रूप से झुलस गए। संभवत: करंट लगने के बाद उन्होंने उसे बचाने का प्रयास किया। पुलिस ने कहा कि उनकी हालत गंभीर थी और उन्हें पहले सेक्टर-10 के सिविल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि घटना की सूचना बिजली विभाग को दी गई। काफी देर बाद उन्होंने बिजली काटी और महिला का शव काफी देर तक जलता रहा, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस के आने तक खुद ही आग बुझाई। फिलहाल पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version