Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 5 से 9 अप्रैल तक जिला व्यापार आयोजित होने वाला जिला व्यापार मेला की तैयारियां जारी

उपायुक्त डॉ. यशपाल के दिशा-निर्देशानुसार 5 से 9 अप्रैल तक आयोजित होने वाले जिला व्यापार मेला की तैयारियां जारी है। अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल ने स्थानीय जिला विकास भवन स्थित कार्यालय में जिला व्यापार मेला की तैयारियों की अधिकारियों के साथ समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। जिला व्यापार मेला के लिए विस्तृत डिजाइन तैयार किया जा रहा है। 

अतिरिक्त उपायुक्त महेंद्रपाल ने कहा कि वरिष्ठï उच्चाधिकारियों को जिला व्यापार मेला की विभिन्न गतिविधियों के नोडल अधिकारी लगाया जा रहा है। इस मेला में लगभग 150 स्टॉल लगाये जायेंगे। बच्चों के मनोरंजन के लिए भी सर्कस, झूले इत्यादि के प्रबंध किये जा रहे है। सेना द्वारा भी व्यापार मेला में शामिल होकर युवाओं को सेना में भर्ती होने के लिए प्रोत्साहित किया जायेगा तथा उन्हें सेना भर्ती प्रक्रिया व सेना के हथियारों के बारे में भी जागरूक किया जायेगा। विभिन्न श्रेणियों के लिए सेमीनार भी आयोजित किये जायेंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं अन्य सांस्कृतिक टीमों द्वारा प्रदेश की समृद्घ संस्कृति की छठा बिखेरते शानदार कार्यक्रम लोगों का खूब मनोरंजन करेंगे।  

इस अवसर पर नगर निगम के संयुक्त आयुक्त महेश कुमार, नगराधीश मोहित महराना, एमएसएमई की सहायक निदेशक नीलिमा तथा जिला उद्योग केंद्र के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Exit mobile version