Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में फैमिली आईडी की दिक्कतों से निपटने की तैयारी:सरकार ने कोऑर्डिनेटर नियुक्ति किया; परिवार पहचान प्राधिकरण का गठन

हरियाणा सरकार ने परिवार पहचान पत्र (PPP) को लेकर एक बड़ा फैसला किया है। फैमिली आईडी में आ रही दिक्कतों को देखते हुए हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण (HPPA) का गठन किया गया है। इसके लिए एक कोऑर्डिनेटर भी सरकार की ओर से नियुक्त किया गया है। जिसके जरिए सरकार फैमिली आईडी की कम्युनिटी आउटरीच जानने के साथ ही इसकी मॉनिटरिंग भी करेगी।

सरकार ने रेवाड़ी के रहने वाले सतीश खोला को कोऑर्डिनेटर नियुक्ति करने के ऑर्डर जारी किए हैं। इनकी नियुक्ति सरकार की ओर से एक साल के लिए की गई है। इस कार्य के लिए उन्हें सरकार की ओर से 1.25 लाख महीने की सैलरी भी जाएगी। यह कैसे काम करेंगे इसकी विस्तृत नियम व शर्तें बाद में जारी की जाएंगी।

कोऑर्डिनेटर सतीश खोला रेवाड़ी विधानसभा में भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता हैं। वर्तमान में वह BJP के सेवा प्रकोष्ठ हरियाणा के प्रदेश संयोजक हैं। पार्टी नेताओं के अनुसार, खोला रेवाड़ी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा पार्टी नेतृत्व को बता चुके हैं।

हरियाणा में अब तक PPP पर 72 लाख के करीब परिवार रजिस्ट्रेशन करवा चुके हैं। इनमें से 68 लाख के करीब परिवारों का डेटा सरकार द्वारा वेरीफाई करवाया जा चुका है। कुल 2 करोड़ 83 लाख के करीब लोगों का डेटा अब सरकार के पास उपलब्ध है। इस डेटा के अनुसार, राज्य में अनुसूचित जाति के परिवारों की संख्या 13 लाख 68 हजार 365 है। यानी आज की कुल आबादी 58 लाख 61 हजार से अधिक है।

इसी तरह से पिछड़ा वर्ग-ए के 11 लाख 23 हजार 352 परिवार हैं और इनकी जनसंख्या 47 लाख 93 हजार 312 बनती है।

Exit mobile version