Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में 5वीं तक स्कूल बंद करने की तैयारी:​​​​​​​धुंध-प्रदूषण के चलते 14 शहरों में क्रशर-माइनिंग बंद; गुरुग्राम-फरीदाबाद में पेट्रोल-डीजल गाड़ियों पर सख्ती

हरियाणा के 12 जिलों में घना कोहरा छाया हुआ है। पश्चिमी हरियाणा में राजस्थान के इलाकों सिरसा, फतेहाबाद और हिसार में विजिबिलिटी 50 मीटर से भी कम है। वहीं, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद और चरखी दादरी में विजिबिलिटी 50 से 100 मीटर तक है।

मौसम विभाग ने 16 नवंबर तक हरियाणा में कोहरे का ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। 3 जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा। जिसमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार शामिल हैं। वहीं 9 जिलों में येलो अलर्ट जारी हुआ है। जिनमें कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद, चरखी दादरी शामिल हैं।

वहीं राज्य के 11 शहरों में मैक्सिमम वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 पार हो गया है। जींद में AQI 500 तक पहुंच गया है। जिसका मतलब है कि इसमें सांस लेने वाला व्यक्ति एक दिन में 20 से 25 सिगरेट पीने के बराबर धुआं अपने अंदर ले रहा है।

प्रदेश में हालात बिगड़ते देख केंद्रीय वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग(CAQM) ने दिल्ली-एनसीआर में ग्रेडेड रिस्पॉन्स सिस्टम (GRAP)-3 प्रतिबंध लागू कर दिए हैं। NCR में प्रदेश के 14 शहर हैं, जिनमें शुक्रवार (15 नवंबर) सुबह 8 बजे से क्रशर-माइनिंग पर रोक लगा दी गई है। इसके अलावा 5वीं क्लास तक के बच्चों की स्कूल बंद करने का फैसला सरकार पर छोड़ दिया गया है।

प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने कहा कि जिलों के डिप्टी कमिश्नर बच्चों के स्कूल बंद करने के बारे में फैसला ले सकते

हरियाणा के 14 जिले एनसीआर में आते हैं। इनमें फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, जींद और करनाल शामिल हैं। GRAP 3 लागू करने का मकसद प्रदूषण को कम करना है।

Exit mobile version