Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पंचायत उप चुनाव की तैयारी:13 मई को होगा वोटर लिस्ट का फाइनल प्रकाशन

रोहतक जिले में निकाय चुनाव के बाद अब पंचायत उप चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। राज्य निर्वाचन आयोग की तरफ से अधिसूचना जारी हो चुकी है। मतदाता सूची तैयार करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि हरियाणा पंचायती राज निर्वाचन नियम 1994 के नियम 2 (ड) के अंतर्गत मतदाता सूचियों को तैयार करवाने के लिए खंड वार जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त कर दिए गए है। जो समय पर मतदाताओं की सूची तैयार करके प्रकाशन कराएंगे।

डीसी धीरेंद्र ने बताया कि रोहतक खंड के लिए जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी को जिला निर्वाचन अधिकारी व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को उप जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया है। महम खंड के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक) महम को जिला निर्वाचन अधिकारी तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी महम को उप जिला निर्वाचक अधिकारी नियुक्त किया।

सांपला खंड के लिए उपमंडल अधिकारी (नागरिक) सांपला को जिला निर्वाचन अधिकारी तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सांपला को उप जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया। कलानौर खंड के लिए उपमंडल अधिकारी नागरिक रोहतक को जिला निर्वाचन अधिकारी तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कलानौर को उप जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया।

लाखनमाजरा खंड के लिए जिला राजस्व अधिकारी रोहतक को जिला निर्वाचन अधिकारी तथा खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी लाखनमाजरा को उप जिला निर्वाचन अधिकारी नियुक्त किया।

डीसी धीरेंद्र खड़गटा ने बताया कि 11 अप्रैल तक वार्ड वाइज ड्राफ्ट वोटर लिस्ट का प्रकाशन और वोटर लिस्ट का फाइनल पब्लिकेशन 13 मई को किया जाएगा। रोहतक के सांपला ब्लॉक में अटायल व कलानौर ब्लॉक में बनियानी में सरपंच पद का चुनाव होगा। वहीं लाखनमाजरा, रोहतक, सांपला, कलानौर व महम में विभिन्न पंच पदों के लिए चुनाव होगा।

Exit mobile version