Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

दिल्ली ब्लास्ट के बाद प्रेमानंद महाराज की पदयात्रा स्थगित! सभी धार्मिक स्थलों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

राष्ट्रीय राजधानी में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए विस्फोट के बाद दिल्ली समेत कई शहरों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।  यह विस्फोट लाल किला मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर 1 के पास खड़ी हरियाणा में पंजीकृत एक कार में विस्फोट के बाद हुआ, जिसमें कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। आस-पास के कई वाहनों में आग लग गई, स्ट्रीट लाइटें क्षतिग्रस्त हो गईं। 

इस घटना के बाद वृंदावन में भी हाई अलर्ट कर दिया गया है, जिसके चलते संत प्रेमानंद महाराज की प्रतिदिन निकलने वाली प्रसिद्ध पदयात्रा भी स्थगित कर दी गई। हजारों श्रद्धालुओं तब मायूस हुए जब कल रात  महाराज जी की पदयात्रा अचानक स्थगित कर दी गई। सुरक्षा कारणों से ब महाराज जी अपने श्रीहित राधा केली कुंज आश्रम से बाहर नहीं निकले, जिससे भक्तों को उनके दर्शन के बीना ही लौटना पड़ा।

हालांकि  पदयात्रा स्थगित किए जाने के संबंध में श्रीहित राधा केली कुंज वृंदावन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।  सोमवार शाम लाल किले के पास हुए कार विस्फोट के बाद दिल्ली हाई अलर्ट पर है। परिणामस्वरूप, राष्ट्रीय राजधानी भर में सुरक्षा उपाय कड़े कर दिए गए हैं। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार और मुंबई में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और भीड़-भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों और धार्मिक स्थलों के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

Exit mobile version