Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

प्रीति जिंटा 46 साल की उम्र में बनीं जुड़वा बच्चों की मां, फैंस को दी गुड न्यूज

बॉलीवुड की क्यूट एक्ट्रेस प्रीति जिंटा (Preity Zinta) के घर अपार खुशियों ने दस्तक दी है। दरअसल, एक्ट्रेस 46 साल की उम्र में जुड़वा बच्चों की मां बनी हैं। प्रीति ने इंस्टाग्राम पर अपना पोस्ट करते हुए अपनी लाइफ का ये सबसे खूबसूरत पल फैंस के साथ शेयर किया है, साथ ही उन्होंने बताया है कि उनके घर दोगुनी खुशियां आई हैं।

इसके साथ ही उन्होंने अपने दोनों बच्चों के नाम की भी घोषणा कर दी है। प्रीति ने अपने बच्चों का नाम जय जिंटा गुडइनफ और जिया जिंटा गुडइनफ रखा है। प्रीति ने सरोगेसी के जरिए जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है। प्रीति ने पोस्ट में लिखा है- मैं आज आप सभी के साथ हमारी अच्छी खबर शेयर करना चाहती हूं। मैं और जीन बहुत ज्यादा खुश हैं। हमारे दिलों में इतना ज्यादा ग्रैटिट्यूड और प्यार भर गया है, क्योंकि हमारे घर में दो जुड़वां बच्चों Jai Zinta Goodenough और Gia Zinta Goodenough ने जन्म लिया है।

प्रीति जिंटा ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा- हम अपनी जिंदगी के नए फेज को लेकर बहुत ज्यादा एक्साइटेड हैं। हमारी इनक्रेडिबल जर्नी का हिस्सा बनने के लिए सभी …हिस्सा बनने के लिए सभी डॉक्टर्स, नर्स और हमारी सरोगेट का दिल से बहुत शुक्रिया। सभी को बहुत सारा प्यार…प्रीति ने अपने नए जीवन का खुशियों से स्वागत किया है।

  एक्ट्रेस का ये पोस्ट तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस जिंदगी के इस नए पड़ाव के लिए प्रीति को ढेरों शुभकामनाएं दे रहे है। बता दें कि प्रीति ने 2016 में जीन गुडइनफ से शादी की थी।

Exit mobile version