Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में गर्भवती महिला की ट्रक की टक्कर से मौत: बाइक पर भिवानी से लौटते समय ट्रक ने कुचला

रोहतक जिले के गांव लाहली में बाइक सवार दंपती को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में बाइक सवार महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब महिला अपने मायके से भिवानी के गांव खरक स्थित अपनी ससुराल जा रही थी। इसी दौरान ट्रक चालक ने दंपती को कुचल दिया और इस हादसे में महिला की मौत हो गई। वहीं मामले की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच में जुट गई।

भिवानी जिले के गांव खरक खुर्द निवासी अजय ने कलानौर थाना पुलिस को शिकायत दी। जिसमें उसने बताया कि उनकी करीब 6 माह पहले रोहतक के गांव गरनावठी निवासी मिनाक्षी के साथ शादी हुई थी और करीब 3 माह की गर्भवती भी थी। वह अपनी 30 अक्टूबर को पत्नी मिनाक्षी को परिवार वालों से मिलवाने के लिए उनके मायके गांव गरनावठी लेकर गया हुआ था। शाम को करीब 6 बजे वह अपनी पत्नी के साथ बाइक पर सवार होकर वापस अपने घर गांव खरक खुर्द आ रहा था।

अजय ने बताया कि जब वे गांव लाहली में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की मूर्ति के सामने ब्रेकर के पास बाइक की स्पीड को कम किया तो पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह रोड किनारे गिर गया और उसकी पत्नी मिनाक्षी सड़क के बीच में गिर गई। ट्रक का पहिया मिनाक्षी के ऊपर से गुजर गया और उसकी पत्नी पिछले टायरों के बीच में फंस गई। ट्रक उसकी पत्नी को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। जिसके कारण उसकी पत्नी की मौत हो गई। वहीं मामले की शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

Exit mobile version