हरियाणा में प्री-मानसून की बारिश शुरू हो गई है। आज सुबह 3 जिलों करनाल, चरखी दादरी और कुरुक्षेत्र में तेज बारिश हुई, जिससे जलभराव हो गया है। यहां बादल छाए हुए हैं, और फिर से बारिश की संभावना है। वहीं, पानीपत और गुरुग्राम में भी सुबह से बूंदाबांदी जारी है। बादल छाए हुए हैं, मौसम हल्का गर्म है।
मौसम विभाग ने आज पूरे राज्य में बारिश का अलर्ट जारी किया है। फिलहाल, लगभग सभी जिलों में बादल छाए हुए हैं, और मध्यम गति से हवाएं चल रही हैं। वहीं, सोमवार को 10 जिलों में बारिश हुई। इससे लोगों को गर्मी से कुछ हद तक राहत तो मिली, लेकिन फिर उमस ने बेहाल कर दिया।

