हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है। जिसके चलते जून माह में अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे बना हुआ है। मौसम विभाग ने प्रदेश में 24 जून तक अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक, बिजली गिरने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग ने 22 जून के लिए 7 जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी में गरज-चमक, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले दो दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने की संभावना है। इसके बाद अगले 3 दिनों में तापमान फिर 2 से 3 डिग्री तक बढ़ सकता है। फिलहाल प्रदेश के औसत अधिकतम तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, लेकिन बारिश और तेज हवाओं के असर से गर्मी से कुछ राहत मिलने के आसार हैं।
मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, रविवार को हरियाणा में रोहतक सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं अंबाला में 40.6 डिग्री, हिसार में 40.4 डिग्री और सिरसा में 40.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया। महेंद्रगढ़ में अधिकतम तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो कई अन्य जिलों की तुलना में कम रहा।

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून पूर्व गतिविधियों के चलते प्रदेश के मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है। आने वाले दिनों में बादल छाने, बूंदाबांदी और तेज हवाओं का असर कई जिलों में बना रह सकता है।