Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

नितिन नवीन की सीट पर प्रशांत किशोर की जीत तय:बांकीपुर में 15864 वोट से आगे; MP के दतिया में कांग्रेस को बढ़त, गुजरात में भाजपा जीती

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात की तीन विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों के नतीजे लगभग साफ हो गए हैं। बिहार के बांकीपुर में जन सुराज के फाउंडर प्रशांत किशोर 15864 हजार से ज्यादा वोटों की बढ़त बनाए हुए हैं। 26वें राउंड की मतगणना तक प्रशांत को 53, 566 वोट मिले हैं।

वहीं भाजपा के नीरज कुमार को 37,702 वोट मिले हैं। बांकीपुर सीट बिहार भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन की पारंपरिक सीट मानी जाती है। वे यहां से लगातार 5 बार विधायक रहे हैं। उनके राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर उपचुनाव कराया गया।

MP के दतिया में कांग्रेस उम्मीदवार घनश्याम सिंह 10 हजार वोट से आगे हैं। उन्हें 10वें राउंड की गिनती तक 50,307 वोट मिले हैं। भाजपा ने यहां पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का टिकट काटकर आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। आशुतोष को अब तक 39,396 मिले हैं। वे नरोत्तम मिश्रा के पोलिंग बूथ पर भी कांग्रेस से पिछड़ गए।

वहीं गुजरात के मंजलपुर में भाजपा के सतेन्द्रभाई (सतीश) पटेल ने 30,499 वोटों के बड़े अंतर से जीत दर्ज कर ली है। उन्होंने कांग्रेस के भिखाभाई रबारी को हराया। 30 जुलाई को हुए उपचुनाव में इस सीट पर 37.05% मतदान हुआ था।

Exit mobile version