Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में 27 सितंबर को 2 घंटे बिजली रहेगी बंद, 33 KV सब स्टेशन पर होगा मरम्मत कार्य; कई इलाके प्रभावित

रोहतक। बिजली निगम की ओर से 27 सितंबर 2026, रविवार को 33 केवी सब स्टेशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल पर सामान्य मरम्मत कार्य किया जाएगा। इसके चलते सुबह 8 बजे से 10 बजे तक बिजली आपूर्ति के लिए शटडाउन लिया जाएगा।
शटडाउन के दौरान सब्जी मंडी चौक, गुलाब रेवड़ी चौक, चमेली मार्केट, कसाई चौक, कच्चा बेरी रोड, इंदिरा मार्केट, रेलवे रोड, गौड़ कॉलेज, बाबरा चौक और मालगोदाम रोड सहित आसपास के क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
बिजली निगम के अनुसार प्रभावित 11 केवी फीडरों में मालगोदाम रोड, कच्चा बेरी रोड, बाबरा मोहल्ला, रेलवे रोड, गौड़ कॉलेज, गोपालपुरा और इंदिरा मार्केट फीडर शामिल हैं। निगम ने लोगों से सहयोग की अपील की है।

Exit mobile version