Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पानीपत में आज बिजली लम्बा कट, समय से अपने जरूरी काम निपटा लेंं

पानीपत (Panipat): 33 केवी सब स्टेशन सेक्टर-29 पार्ट-1 की लाइन पर सुबह 10 से दाेपहर 1:30 बजे तक और शाम 4 से 4:30 बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। इस दाैरान 11 केवी निजी फीडर एसटीपी, आनंद इंटरनेशनल, अजय आनंद, महादेव, सेक्टर-25 पार्ट-3, सेक्टर-25 पार्ट वन, ऊझा राेड व अनाज मंडी एरिया की बिजली बंद रहेगी।

33 केवी सब स्टेशन उरलाना की लाइन पर सुबह 10 से दाेपहर 2 बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। इस दाैरान गांव उरलाना खुर्द, दरियापुर, अदियाना व मानसराेवर हेचरी की बिजली बंद रहेगी।

33 केवी सब स्टेशन अहर से चलने वाले 11 केवी निजी फीडर ईकाे ग्रीन की बिजली सुबह 7:00 से 9:00 बजे तक बंद रहेगी।

33 केवी सब स्टेशन ब्राह्मण माजरा की लाइन पर सुबह 10 से दाेपहर 1 बजे तक मरम्मत कार्य चलेगा। इस दाैरान गांव कालखा, 11 केवी निजी फीडर आनंद टेक्सटाइल, उन्नत, उमेद व लिवासा की बिजली बंद रहेगी। समय से अपने काम निपटा लेंं।

Exit mobile version