रोहतक बिजली निगम ने मरम्मत कार्य का हवाला देकर रविवार को बिजली कट घोषित किया है। 11 केवी अस्थल बोहर फीडर और 11 केवी एमडीयू फीडर से सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक बिजली की सप्लाई नहीं होगी। इस दौरान अस्थल बोहर और एमडीयू के आसपास के क्षेत्र में बिजली सप्लाई नहीं होगी। 11 केवी शीतल नगर फीडर से सुबह 10 से दोपहर 12:30 बजे तक बिजली बाधित रहेगी।
इस समय के बीच न्यू विजय नगर, अजित कॉलोनी, शीतलनगर, विजय नगर, अमृत कॉलोनी में बिजली नहीं आएगी। 11 केवी पीजीआई कॉलोनी फीडर से सुबह 9 से लेकर दोपहर 11 बजे तक बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इस कारण पीजीआईएमएस कैंपस कॉलोनी में बिजली नहीं आएगी। 11 केवी एकता कॉलोनी और 11 केवी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी फीडर से सुबह 9 से दोपहर 12 बजे बिजली कट रहेगा। इस अंतराल में अंबेडकर कॉलोनी, राजीव कॉलोनी, छोटूराम कॉलोनी, एकता कॉलोनी, प्रीत विहार कॉलोनी, कन्हेली मोड़, आदि क्षेत्रों में बिजली कट रहेगा।

