Panipat: नया कनेक्शन लेने पर उपभोक्ताओं को बिजली का प्रीपेड मीटर दिया जाएगा। जितना अधिक मीटर रिचार्ज होगा, उतनी ही अधिक बिजली का इस्तेमाल किया जाएगा। रिचार्ज खत्म होने के बाद प्रीपेड मीटर के जरिए बिजली की आपूर्ति बंद हो जाएगी और रिचार्ज के बाद ही फिर से शुरू होगी। साथ ही बाद में कुछ समय बाद पोस्टपेड स्मार्ट मीटर को भी प्रीपेड में बदला जाएगा।
पानीपत में बिजली निगम के साढ़े तीन लाख कनेक्शन हैं, जिनमें से 56 फीसदी स्मार्ट मीटर लगे हैं। यह पोस्टपेड स्मार्ट मीटर हैं। प्रीपेड मीटरों से बकायेदारों की संख्या में कमी आएगी क्योंकि बगैर रिचार्ज किए घर में आपूर्ति होगी ही नहीं। यह सारी प्रक्रिया ऑटोमैटिक है। इससे बिजली निगम की बकाया बिल की समस्या काफी हद तक दूर होने की संभावना है।
अभी जहां भी पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगे हुए है, वो भी अगले साल तक प्रीपेड में बदल दिए जाएंगे। जिन उपभोक्ताओं के घरों में अब तक पोस्टपेड स्मार्ट मीटर लगे हैं, उन्हें भी प्रीपेड के जरिये ही बिल देना होगा। जब प्रीपेड मीटर का रिचार्ज समाप्त होने वाला होगा तो उससे कुछ दिन पहले ही उपभोक्ता को मैसेज के द्धारा नोटिफिकेशन मिल जाएगा। इससे कंज्यूमर्स को अपना मीटर दोबारा रिचार्ज करना होगा।
बिजली निगम की तरफ से स्मार्ट मीटर लगाने का काम किया जा रहा है। छाजपुर में अभी स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगने शुरू नहीं हुए हैं। इससे बिजली निगम को घाटा कम होगा। इसी के साथ उपभोक्ता अपनी जरूरत के अनुसार बिजली का इस्तेमाल कर पाएगा।

