Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रेवाड़ी में ASI ने घर में फां’सी लगाई: छोड़ा सुसा/इड नोट; गुरुग्राम में पोस्टिंग थी, 2 बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

हरियाणा पुलिस के ASI ने रेवाड़ी में फांसी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतक ASI की पहचान जैनाबाद गांव के कृष्ण यादव (40) के रूप में हुई है।

कृष्ण, हाल में गुरुग्राम पुलिस में तैनात थे। वह अपने पैतृक गांव आए हुए थे। कृष्ण की आत्महत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है।शव के फंदे पर लटके होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर सभी आवश्यक कार्रवाई करने के बाद शव को फंदे से उतार कर सिविल अस्पताल भिजवाया गया।अस्पताल में उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई में जुटी हुई है।

मृतक ASI दो बच्चों का पिता था। कृष्ण की पत्नी दिल्ली में PGT टीचर के रूप में कार्यरत हैं। पुलिस ने कृष्ण के शव को पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

मौके पर FSL टीम को भी बुलाया गया। पुलिस और फोरेंसिक टीम की जांच में मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। डहीना चौकी प्रभारी रजनीश कुमार के मुताबिक कृष्ण यादव ने आत्महत्या से पहले एक सुसाइड नोट छोड़ा है। जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी पर प्रताड़ना का आरोप लगाया। सुसाइड नोट के आधार पर पत्नी और अन्य ससुरालियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Exit mobile version