भिवानी डाक विभाग द्वारा रक्षाबंधन पर राखियां भेजने के लिए स्पेशल वाटर प्रूफ लिफाफे उपलब्ध करवाएगा। जिसकी कीमत 10 रुपए रखी की गई है। वहीं वाटर प्रूफ लिफाफे उपलब्ध करवाने तथा राखियां भेजने के लिए स्पेशल काउंटर बनाए गए हैं।

बता दें कि भाई-बहन के पवित्र प्रेम और स्नेह का एक प्रमुख त्योहार है। यह हर साल सावन (श्रावण) महीने की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस बार 28 अगस्त को रक्षाबंधन है। रक्षाबंधन पर बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है। वहीं जो बहन-भाई दूर रहते हैं और वे एक-दूसरे के पास नहीं पहुंच पाते, तो बहनें डाक विभाग (पोस्ट विभाग) के माध्यम से राखियां भेजती हैं।

भिवानी डाक विभाग के सुपरिटेंडेंट राजेश मान ने कहा कि रक्षा बंधन को देखते हुए डाक विभाग स्पेशल वाटर प्रूफ लिफाफे दे रहा है। जिसमें बहनें अपने भाईयों के पास राखियां भेज सकती हैं। ये वाटर प्रूफ लिफाफे सभी डाक घरों में उपलब्ध करवा दिए हैं। जिसकी कीमत केवल 10 रुपए जीएसटी समेत रखी गई है। वाटर प्रूफ लिफाफे जिले के किसी भी डाकघर से प्राप्त कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि डाक विभाग ने स्पेशल पहल करते हुए इस सीजन को देखते हुए बनाए हैं। जो दस रुपए में उपलब्ध करवाए जाएंगे। रक्षा बंधन को देखते हुए जिले के बड़े डाक घरों में काउंटर एक्ट्रा (अतिरिक्त) लगाया गया है। ताकि लोगों को असुविधा का सामना ना करना पड़े और उनकी राखी जल्दी बुक हो जाएं।

उन्होंने कहा कि अपनी राखी जल्दी से जल्दी बुक करवाएं। ताकि उन्हें समय पर डिलीवरी स्टाफ तय लोकेशन तक पहुंचा सके। डिलीवरी का समय 3 से 5 दिन राष्ट्रीय है। बहनों को भीड़ का सामना ना करना पड़े, इसके लिए बड़े डाक घरों में स्पेशल काउंटर लगाया गया है। इस पर बहने जाकर वाटर प्रूफ लिफाफा ले पाएंगी और वहीं से राखी बुक करके भाईयों तक पहुंचा पाएंगी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!