Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

करनाल का गांव बीजना में भयानक सड़क हादसे में मारे गए 2 बच्चों का पोस्टमार्टम आज; सड़क किनारे खेलते समय कार ने मारी थी टक्कर

करनाल जिले के गांव बीजना के पास शुक्रवार शाम मुनक रोड पर शुक्रवार शाम को तेज रफ्तार कार ने चार बच्चों को कुचला दिया। हादसे में 7 साल व 13 के बच्चे की मौत हो गई, जबकि 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसे के बाद परिजनों ने सड़क पर आकर हंगामा शुरू कर दिया। पुलिस ने आकर परिजनों को समझाया और गाड़ी चालक के खिलाफ उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। बताया गया कि बसताडा टोल बचाने के लिए मूनक से गाड़ी आ रही थी, सड़क किनारे खेल रहे बच्चों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में मारे दोनों बच्चों का आज पोस्टमार्टम होगा। मृतक के पिता की शिकायत पर कार के अज्ञात चालक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। हादसे में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह डैमेज हो गया। गाड़ी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया था।

गांव बल्ला जिला शामली उत्तर प्रदेश निवासी वकील ने बताया कि वह सिघंला भट्ठा बीजना में JCB चलाता है। रोजाना की तरह JCB मशीन खेतों में चला रहा था तो उसके पास शाम को उसके भाई कुर्बान का फोन आया कि भट्टे के सामने साहिल, सोहिल, अनास व आलिया खेल रहे थे, जिन्हें एक कार ने टक्कर मार दी। यह सुनकर वह भागया गया तो देखा कि बच्चों को काफी चोट लगी थी। कार का चालक अपनी कार HR51AR- 2787 को छोड़कर भाग गया था।

लोगों की सहयता से सभी बच्चों को कल्पना चावला अस्पताल में लेकर आया। डाॅ. साहब ने साहिल व अनास पुत्र रहिस निवासी गांव गढी हसन जिला शामली उतर प्रदेश हाल सिंघला भट्टा बीजना करनाल को मृत घोषित कर दिया। सोहिल व आलिया का उपचार जारी है। मुनक की तरफ से कार चालक अपनी गाड़ी को लापरवाही से चलाकर लाया, जिस कारण यह हादसा हुआ। पुलिस को दी शिकायत में कार चालक के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई गई है।

Exit mobile version