Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 8 जिलों में बारिश की संभावना:20 सितंबर से मानसून की होगी विदाई

हरियाणा के 8 जिलों में आज बारिश की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र, चंडीगढ़ का कहना है कि जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह के कुछ इलाकों में आज बारिश आ सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि 17 सिंतबर से एक बार फिर मौसम बदलेगा और 19 सितंबर तक लगातार बारिश होगी। 20 सितंबर से मानसून की विदाई हो जाएगी। मानसून सीजन में अभी तक सामान्य से 40 प्रतिशत ज्यादा बारिश हो चुकी है। यमुनानगर में सबसे ज्यादा बारिश दर्ज की गई है।

उधर, नुकसान की भरपाई के लिए खोला गया ई-क्षतिपूर्ति पोर्टल बंद हो गया है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक, बारिश की वजह से 6300 गांवों में 29 लाख एकड़ से ज्यादा फसलों को नुकसान हुआ है।

हिसार स्थित चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने कहा कि मानसून ट्रफ श्रीगंगानगर, रोहतक, सियोनी, राजनंदगांव होते हुए उत्तरपूर्व बंगाल की खाड़ी तक बना हुआ है। हिमाचल प्रदेश पर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने के कारण नमी वाली हवाएं तराई वाले क्षेत्रों की तरफ चलने से राज्य में 17 से 19 सितंबर तक बारिश की संभावना है।

खीचड़ ने आगे बताया कि 17 से 19 सितंबर के बीच अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, करनाल, कुरुक्षेत्र, कैथल, पानीपत, सोनीपत में आंशिक बादलवाई व कहीं कहीं हवाओं व गरज चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। पश्चिमी क्षेत्र के जिलों सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखीदादरी, जींद, रोहतक, झज्जर और दक्षिणी क्षेत्र के जिलों महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, नूंह, फरीदाबाद, पलवल में हल्की बारिश की संभावना है।

उनका कहना है कि 20 सितंबर के बाद एक एंटी साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना है। इसके चलते प्रदेश में मानसून की सक्रियता कम हो सकती है, जिससे राज्य में मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहेगा, लेकिन बारिश की संभावना कम है

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले के अधिकतर इलाकों में हल्की बूंदाबांदी की संभावना है। कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में कुछ एरिया में बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले के अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत में कुछ एरिया में बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा।

Exit mobile version