Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में कोहरा और बादल छाने की संभावना:पश्चिमी विक्षोभ से 2 दिन बदलेगा मौसम, सोनीपत में 5.3 तो हिसार में 6 डिग्री पारा

हरियाणा में कल (7 नवंबर) से मौसम बदलने वाला है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण हरियाणा में कोहरा और बादल छाए रहने की संभावना है। अभी तक दिन में सूरज की तपिश महसूस हो रही थी लेकिन कल से मौसम बदलेगा।

हालांकि पश्चिमी विक्षोभ का आंशिक असर हरियाणा में देखने को मिलेगा। मौजूदा स्थिति की बात करें तो हरियाणा में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। गुरुवार को हिसार का न्यूनतम तापमान 6 डिग्री पर पहुंच गया। वहीं, सोनीपत में सबसे कम 5.5 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

हिसार में न्यूनतम तापमान में 3.9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अब आने वाले दो दिनों में रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी, जबकि दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में 6 दिसंबर तक हल्की गति से ठंडी उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने की संभावना है। इससे रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार देर रात चली हवाओं के कारण रात का तापमान 9.9 डिग्री से गिरकर 6 डिग्री पर आ गया।

इसी तरह सोनीपत का न्यूनतम तापमान भी 5.3 डिग्री पर पहुंच गया। अब आने वाले दिनों में 7 दिसंबर से एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण हवाओं के रुख में बदलाव की संभावना है, जिससे हल्की गति से उत्तर-पूर्वी हवाएं चलने की संभावना है, जिससे 7 और 8 दिसंबर को प्रदेश में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है।

Exit mobile version