Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में आज बूंदाबांदी की संभावना:तेज हवाएं चलेंगी, सिरसा सबसे गर्म जिला, तापमान 39 डिग्री के पार; कल से बदलेगा मौसम, बढ़ेगी गर्मी

हरियाणा में आज (बुधवार) रात से मौसम में बदलाव आएगा। जिसके तहत तेज हवाएं चल सकती हैं और गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी की भी संभावना है। इसके बाद फिर से मौसम बदलेगा और मौसम साफ रहेगा।

मंगलवार को सिरसा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 39.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण 16 अप्रैल को फिर से प्रदेश के मौसम में बदलाव की संभावना है।

जिसके चलते 16 अप्रैल की रात को प्रदेश में खासकर दक्षिण पश्चिमी और उत्तरी हरियाणा में मध्यम से तेज हवाएं चलने और कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ छिटपुट बूंदाबांदी होने की संभावना है। पश्चिमी हवाओं के कारण 17 अप्रैल से 19 अप्रैल तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा, इस दौरान तापमान में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

वहीं, प्रदेश के अधिकतम तापमान में 0.3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पिछले 24 घंटे के मौसम की बात करें तो प्रदेशभर के जिलों के अधिकतम तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिला। हरियाणा में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी करनाल के इंद्री रेस्ट हाउस एरिया में दर्ज किया गया। जहां 1.4 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई। जिसके बाद अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।

Exit mobile version