Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा-NCR में प्रदूषण का सेहत पर बड़ा हमला, सोनीपत में सांस के मरीजों की OPD 60% तक पहुंची; दिल और आंखों पर भी खतरा

Breaking News Template intro for TV broadcast news show program with 3D breaking news text and badge, against global spinning earth cyber and futuristic style

सोनीपत। दिल्ली-NCR और हरियाणा में बढ़ता वायु प्रदूषण अब लोगों की सेहत पर गंभीर असर डालने लगा है। प्रदूषण के कारण अस्थमा और COPD जैसी सांस की बीमारियों से जूझ रहे मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। सोनीपत के खानपुर स्थित भगत फूल सिंह महिला मेडिकल कॉलेज की OPD में पिछले 15 से 20 दिनों के दौरान सांस के मरीजों की हिस्सेदारी बढ़कर 50 से 60 प्रतिशत तक पहुंच गई है।

डॉक्टरों के अनुसार, पहले अस्पताल की कुल OPD में अस्थमा और COPD के मरीजों की संख्या करीब 20 से 30 प्रतिशत रहती थी। अब प्रदूषण बढ़ने के साथ पहले से बीमार मरीजों की तकलीफ भी बढ़ रही है। जिन मरीजों की बीमारी दवाइयों से नियंत्रित थी, उन्हें भी सांस लेने में परेशानी हो रही है।

15 से 20 दिनों में तेजी से बढ़े मरीज

बीपीएस मेडिकल कॉलेज खानपुर के डॉक्टरों के मुताबिक, सोनीपत और आसपास के NCR क्षेत्र में पहले से ही COPD और ब्रोंकियल अस्थमा के काफी मरीज हैं। पिछले करीब 15 से 16 दिनों में एयर क्वालिटी इंडेक्स बढ़ने के बाद इन मरीजों की परेशानी ज्यादा बढ़ गई है।

कुछ मरीजों को दवाइयों का असर भी पहले की तुलना में कम महसूस हो रहा है। ऐसे में उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचना पड़ रहा है।

PM 2.5 और PM 10 फेफड़ों के लिए खतरनाक

डॉक्टरों के अनुसार, प्रदूषण में मौजूद PM 2.5 और PM 10 के कण फेफड़ों को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं। PM 2.5 के बेहद छोटे कण सांस के जरिए फेफड़ों में पहुंच सकते हैं और शरीर के रक्त प्रवाह तक भी असर डाल सकते हैं।

इसके अलावा सल्फर डाइऑक्साइड, नाइट्रिक ऑक्साइड और ओजोन जैसी गैसें भी स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक हैं। इन प्रदूषकों का असर केवल फेफड़ों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि दिल और आंखों पर भी पड़ सकता है।

हुक्का, बीड़ी-सिगरेट और ई-सिगरेट भी बढ़ा रहे खतरा

डॉक्टरों ने प्रदूषण के साथ तंबाकू और धूम्रपान को भी सांस की बीमारियों का बड़ा कारण बताया है। हुक्का, बीड़ी-सिगरेट और शीशा पीने से फेफड़ों को नुकसान पहुंचता है। तंबाकू के धुएं में कई हानिकारक रसायन होते हैं, जिनमें कैंसर पैदा करने वाले तत्व भी शामिल हैं।

ई-सिगरेट को सुरक्षित विकल्प मानना भी गलत है। इसके इस्तेमाल से सांस की नलियों में सूजन और फेफड़ों से जुड़ी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। युवाओं में इसका बढ़ता इस्तेमाल भी चिंता का विषय है।

प्रदूषण से बचने के लिए डॉक्टरों की सलाह

डॉक्टरों ने लोगों को प्रदूषण से बचाव के लिए कुछ जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी है:

डॉक्टरों के मुताबिक, पहले से अस्थमा और COPD से पीड़ित लोगों को प्रदूषण के दौरान विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। वायु प्रदूषण को हल्के में लेना खतरनाक हो सकता है।

Exit mobile version