Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा में उप-राष्ट्रपति धनखड़ के इस्तीफे से गर्माई राजनीति:हुड्‌डा बोले- यह सरप्राइजिंग है; MLA आदित्य ने डाली वीडियो, अभय-रणजीत भी बोले

उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के अचानक इस्तीफे ने हरियाणा की राजनीति में हलचल मचा दी है। विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है और इसे किसान मुद्दों पर सवाल उठाने का परिणाम बताया है।पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने इस्तीफे को आश्चर्यजनक बताते हुए कहा कि यह समझ से परे है। उन्होंने कहा कि धनखड़ से उनके अच्छे संबंध रहे हैं और स्थिति तब स्पष्ट होगी जब इसका खुलासा होगा।

इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला और विधायक आदित्य देवीलाल का भी उप राष्ट्रपति के इस्तीफे पर बयान आया है। उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की है। उन्होंने पूर्व उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की एक वीडियो भी शेयर की है, जिसमें वह एक संवैधानिक पद पर होते हुए भी सरकार से किसान आंदोलन को लेकर उनकी मांगों के बारे में सवाल कर रहे हैं।

वीडियो में जगदीप धनखड़ कहते हैं कि कृषि मंत्री जी आपका एक-एक पल भारी है। आपसे मेरा आग्रह है और भारत के संविधान के तहत दूसरे पद पर विराजमान व्यक्ति आपसे अनुरोध कर रहा है कि कृपा करके मुझे बताएं, क्या किसान से वादा किया गया था और वादा किया गया तो वादा क्यों नहीं निभाया गया। वादा निभाने के लिए हम क्या कर रहे हैं। गत वर्ष भी आंदोलन था और इस वर्ष भी आंदोलन है। कालचक्र घूम रहा है। हम कुछ नहीं रहे हैं।

पूर्व मंत्री रणजीत सिंह ने मीडिया काे दिए बयान में कहा है कि इतने बड़े पद पर हम बिल्कुल अविश्वासी क्यों होते जा रहे हैं। हम पर प्रधानमंत्री ने इतना बड़ा भरोसा किया और इतना बड़ी पॉजिशन पर बनाया है तो थोड़ा धनखड़ साहब वाला भी सोचने वाला है। एक परिवार संबंध है, वो अलग बात है। यह मेरी या उनकी बात नहीं कह रहा, पूरी कौम की बात है। जो कौम पे भरोसा किया गया है, उसे भरोसे को हमें लोगों में कायम रखना चाहिए, बनाए रखना चाहिए।

हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा ने मीडिया को दिए बयान में कहा कि I Am Surprised। मेरी उनसे बात तो नहीं हुई। लेकिन सरप्राइजिंग है। उनसे हमारे तो बहुत अच्छे संबंध थे। लेकिन समझ से बाहर है, इसका पता लगेगा, जब खुलासा होगा। सब पता लग जाएगा।

Exit mobile version