Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पुलिसवाले का पत्नी पर जुल्म: पत्नी का आरोप पति के महिला से नाजायज संबंध; बेटियां होने के चलते कर रहे आत्महत्या को विवश

Young woman is sitting hunched at a table at home, the focus is on a man's fist in the foregound of the image

सोनीपत में एक पुलिस कर्मचारी की पत्नी का आरोप है कि उसके पति ने उसकी कोख से दो बेटियां पैदा होने के चलते उसे जूतों और लात घुंसों से बुरी तरह पीटा है। जिस वजह से उसे पति द्वारा आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए विवश भी किया जाता है। महिला ने बताया कि उसके पति का एक महिला के साथ नाजायज संबंध हैं और वह उसे रास्ते से हटा कर दूसरी शादी करना चाहता है। थाना गोहाना सदर पुलिस ने सिपाही सुधीर सिंह और उसकी मां संतोष के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

गोहाना तहसील के गांव आंवली निवासी प्रमीला ने पुलिस को दो शिकायत में कहा कि उसकी शादी 27 नवंबर, 2009 को पानीपत जिले के समालखा तहसील के गांव भापरा के सुधीर सिंह के साथ हुई थी। सुधीर रेलवे पुलिस में कार्यरत है। महिला का आरोप है कि उसका पति सुधीर सिंह उसे कई बार लाठी-डंडों से पीट कर घर से बाहर निकाल चुका है। वह कहता है कि मैं तुझे नहीं रखूंगा, मुझे तुम पंसद नहीं हो। दूसरी शादी करूंगा। प्रमीला का आरोप है कि उसके पति के अन्य महिला के साथ नाजायज संबंध हैं।

पुलिस में दर्ज FIR में प्रमीला ने कहा कि उसकी कोख से दो लड़कियों ने जन्म लिया है। उसकी सास संतोष उसे बेटा पैदा न होने पर गालियां देती है। सास उसे यह कह कर प्रताड़ित करती है कि मेरे घर उजाड़ दिया है, तुम्हें तो लड़की होती हैं। हम तुझे इस घर में नहीं रखेगें। मैं अपने लड़के की दूसरी शादी करूंगी। उसके साथ मारपीट की जाती है और खाना भी बहुत कम दिया जाता है। खाना खाने बैठती है तो उसके हाथ से रोटी छीन ली जाती है। सास उसे भूखा रख कर मारने की बात कहती है।

महिला प्रमीला ने पुलिस को बताया कि उसके पति के एक महिला के साथ नाजायज संबंध है। उसने FIR में एक फोन नंबर का उल्लेख करते हुए कहा कि उसका पति इस महिला से बात करता रहा है। 27 अप्रैल की शाम को वह ड्यूटी से घर आया था। उसने पुलिस की वर्दी का रोब दिखाक जूतों के साथ ठोकर मारी और लात-घुंसे बरसाए। उसे इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि वह बेसुध हो गई। सुबह उठी तो फिर से उसके पति सुधीर ने पीटना शुरू कर दिया। पति ने 29 सितंबर, 2020 को उसका सिर फोड़ दिया था। उसने रोहतक महिला थाने में शिकायत दी थी, जिसके बाद पति ने माफी मांग ली थी।

विवाहिता का कहना है कि उसका पति सुधीर दूसरी शादी करना चाहता है। इसके लिए उसे इस हद तक प्रताड़ित किया जाता है कि वह आत्महत्या कर ले। वह उसे कहता है कि आत्महत्या कर ले, नहीं तो जान से मार दूंगा। मेरे घरवालों को भी जान से मारने की धमकी देता है। उनको कोई नुकसान पहुंचता है तो इसके लिए उसका पति सुधीर जिम्मेदार होगा।

गोहाना सदर थाना की जांच अधिकारी ASI संतोष ने कहा कि आंवली की महिला संतोष ने कई गंभीर आरोप पति व सास पर लगाए हैं। पुलिस ने सुधीर व संतोष के खिलाफ धारा 498A/323/506/34 IPC के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस की जांच चल रही है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

Exit mobile version