रोहतक के गांव भैणी भैरो निवासी संजीव कुमार ने महम थाने में हादसे की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में उसने बताया कि उसके पिता सुरेश कुमार उम्र करीब 46 साल हरियाणा पुलिस में कार्यरत हैं। वह फिलहाल हेड कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं और उनकी ड्यूटी भिवानी पुलिस लाइन में है। सोमवार को वह और उसके पिता अपने खेतों पर गए थे। रात को दोनों अलग-अलग मोटरसाइकिल पर वापस लौट रहे थे।

संजीव कुमार ने बताया कि उसके पिता सुरेश कुमार आगे मोटरसाइकिल पर चल रहे थे। इसी दौरान बीच रास्ते में गांव भैणी भैरो-जताई रोड पर चले तो उनके आगे एक ट्रैक्टर-ट्राली चल रहा था। ट्रैक्टर को तेज गति में व लापरवाही से चला रहा था। जब उसके पिता सुरेश कुमार ट्रैक्टर को ओवरटेक करने लगे तो ट्रैक्टर चालक ने अचानक कट मार दिया और साइड दबने के कारण मोटरसाइकिल से टकरा गई।

उन्होंने कहा कि उसके पिता सुरेश कुमार की मोटरसाइकिल संतुलन बिगड़ने के कारण सड़क पर गिर गई। वहीं ट्रैक्टर का पीछे वाला टायर उसके पिता के सिर के ऊपर से निकल गया। वहीं इस हादसे में उसके पिता की मौत हो गई। वहीं ट्रैक्टर चालक अपने ट्रैक्टर को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। जिसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दे दी।

महम थाना के जांच अधिकारी एसआई हरबज ने बताया कि उन्हें एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। जिसके बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी। वहीं मृतक पुलिसकर्मी के बेटे की शिकायत के आधार पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!