रोहतक के शिवाजी कॉलोनी थाना एरिया के पीटीसी सेंटर में हरियाणा पुलिस के एक जवान ने सुसाइड कर लिया। सोनीपत के रहने वाले कांस्टेबल ने पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की है। जब इसका पता लगा तो पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

मृतक की पहचान जिला सोनीपत निवासी रविंद्र के रूप में हुई है। जिसकी ड्यूटी फिलहाल सदर थाना में थी और वह क्वार्टर में रहता था। मृतक रविंद्र के 2 बच्चे हैं, बड़ा 8 वर्ष का व छोटा 6 वर्ष का लड़का है। रोहतक में ड्यूटी के कारण वह पीटीसी सेंटर स्थित क्वार्टर में ही परिवार सहित रहता था।

पुलिस के अनुसार मृतक रविंद्र मानसिक रूप से परेशान था। वहीं, मंगलवार को वह क्वार्टर में था। जब उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गई हुई थी तो इसी दौरान पीछे से उसने क्वार्टर में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जब इस वारदात की सूचना मिली तो पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस मौत के स्पष्ट कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

You missed

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!