Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

एल्विश यादव को हरियाणा लाएगी पुलिस:यूट्यूबर से मारपीट केस में होगी पूछताछ; सांपों के जहर की तस्करी केस में गिरफ्तार हो चुका

एल्विश यादव मौजूदा समय में पुलिस हिरासत में हैं. उन्हें सांपों के जहर की सप्लाई के मामले में गिरफ्तार कर लिया गया है. एल्विश की गिरफ्तारी के बाद से उनके मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है. उनकी मां ने कहा है कि उनका बेटा पूरी तरह से निर्दोष है और उसे फंसाया जा रहा है.

सांप के जहर की तस्करी के मामले में फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव बुरी तरह से फंस गए हैं. उनपर शिकंजा कस लिया गया है और गिरफ्तार कर लिया गया है. वे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में हैं और पहले एल्विश यादव लगातार इस बात से नकारते नजर आए और ये कहते नजर आए कि सांपों के जहर की तस्करी में उनका कोई योगदान नहीं है. लेकिन अब एल्विश ने अपना जुर्म कबूल लिया है. इधर एल्विश जेल में हैं उधर उनके मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है. उनके पैरेंट्स का ऐसा मानना है कि उनका बेटा पूरी तरह से निर्दोष है.

एल्विश यादव के पिता राम अवतार का कहना है कि उनका बेटा पूरी तरह से निर्दोष है. उसे फाजिलपुरिया ने अपनी पार्टी में बुलाया था. वहां पर वीडियो शूट करने के लिए पहले से सांप मौजूद थे. सिर्फ उसने शौक के तौर पर सांपों को अपने गले में डाला था. उसने कोई सांपों का इंतजाम नहीं किया था. उसने सिर्फ अपने गले में सांप डालकर वीडियो शूट कराया था. उसे गलत तरीके से फंसाया जा रहा है.

आगे एल्विश के पिता ने अपने बेटे का पक्ष रखते हुए कहा- पुलिस ने एल्विस से कोई पूछताछ नहीं कि है, मैं खुद एल्विश के साथ गया था, जब पुलिस ने बुलाया और सीधा एल्विश को मेडिकल के लिए ले जाया गया. एल्विश ने अब तक कोई भी गुनाह कबूल नहीं किया है. वह बिग बॉस से पॉपुलर हो गया इसलिए उसके खिलाफ साजिश रची गई है. पीएफए ने उसके खिलाफ साजिश रची है. अबतक उसके खिलाफ कोई भी सबूत नहीं हैं. अपने बेटे को निर्दोष साबित करने के लिए अंत तक लड़ाई लड़ी लड़ूंगा. हमें नहीं पता रेव पार्टी क्या होती है. राहुल फजीलपुरिया ने उसे वीडियो शूट के लिए बुलाया था और उसने कबूल भी कर लिया है कि उसके ही सांप थे. सपेरों पर से जहर मिला, एल्विश का इससे कोई लेना देना नहीं है.

Exit mobile version