Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

अपराध की रोकथाम व कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का करे सहयोग- अत्तिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांपला मेधा भूषण

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांपला श्रीमती मेधा भूषण ने आज थाना आईएमटी मे गांव के सरपंच, मौजिज व्यक्ति, थाना सांपला व आइएमटी एरिया मे स्थित फ़ैक्ट्री व कम्पनियों के मालिको के साथ मीटिंग कर उनकी समस्याएँ सुनी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांपला ने कहा कि आपके आस-पास किसी भी तरह की आपराधिक वारदात घटित होती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे। आपके आस पास किसी प्रकार की फिरौती या रंगदारी की कोई माँग करता है तो घबराएँ नहीं तुरंत थाने मे आकर आपके साथ घटित हुई घटना को साँझा करें उसे छिपाए नहीं। किसी के झाँसे में आकर या पुलिस का समय बर्बाद करने के उद्देश्य से ग़लत सूचना या किसी के ख़िलाफ़ ग़लत मुक़दमा दर्ज न कराए अन्यथा उसी के ख़िलाफ़ क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी

आगे उन्होंने कहा कि नशा रोकने व अपने परिवार मे नशे के खिलाफ जागरुक करने मे आगे आए। ज़िला रोहतक को नशे से व अपराध से मुक्त करने मे सहयोग करे। अवैध धंधा करने वालों की सूचना गुप्त रूप से रोहतक पुलिस को दे। आपका नाम व पहचान गुप्त रखी जाएगी। पुलिस द्वारा क़ानून अनुसार कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि गांव मे असामाजिक या अपराधी किस्म के व्यक्तियो का सहयोग ना करे।

Exit mobile version