Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

हरियाणा के 2 कैफे पर पुलिस रेड; 11 लड़के और 8 लड़कियां मिली; सभी लड़कियों की आयु 18 साल से ऊपर; पार्टी मनाने आए थे, थाने ले जाकर बुलाए परिजन

 कैथल में पुलिस ने पिहोवा चौक स्थित दो कैफों में रेड की। इस दौरान वहां 11 लड़के और 8 लड़कियां मिली। हालांकि इन सभी लड़कियों की आयु 18 साल से ऊपर है। ये लड़के और लड़कियां यहां पार्टी मनाने के लिए पहुंचे थे। रेड के बाद यहां हड़कंप मच गया। कैफे के बाहर भी लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।

महिला पुलिस के साथ सिविल लाइन थाना और सिटी थाना पुलिस की टीमें पिहोवा चौक पर दो कैफे हाउस पर छापा मारने पहुंची। इस दौरान इनमें मिले सभी लड़कों व लड़कियों को पूछताछ के लिए महिला थाना में लाया गया। इसके बाद सभी लड़कों व लड़कियों के परिजनों को भी थाने में बुलाया गया।

पुलिस की तरफ से की रेड के बाद वहां पर काफी संख्या में लोगो की भीड़ जुट गई। इस भीड़ को देखते हुए काफी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। वहीं, हल्का बल प्रयोग भी करना पड़ा। इसके बाद पुलिस सुरक्षा में लड़कों व लड़कियों को पुलिस की सुरक्षा में महिला थाना में लाया गया।

कैफों में छानबीन जारी

महिला थाना पुलिस थाना प्रभारी गीता रानी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर रेड की गई थी। यहां पर दो। कैफों ने पुलिस ने रेड की। यहां पर लड़के व लड़कियां मिली। सभी की आयु 18 साल से अधिक है। कैफों में बेड भी थे। इसको लेकर जांच की जा रही है। परिजनों को बुलाया गया है।

Exit mobile version