Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में दीपावली पर पुलिस का प्लान:8 स्थानों पर बनाई पार्किंग, 16 जगह नाकाबंदी, वाहन फ्री जोन व 28 से लागू होगा रूट डायवर्जन

रोहतक में एसपी हिमांशु गर्ग ने कहा कि दीपावली पर लोग बाजारों में खरीदारी कर रहे है, जिस कारण बाजारों में भीड़ है। बाजारों में यातायात, पार्किंग व सुरक्षा के पुख्ता बंदोबस्त करने की आवश्यकता है। थाना प्रभारियों को दिशा निर्देश दिए कि सड़कों पर फड़ी नहीं लगने दें। सड़कों पर अतिक्रमण/फड़ी लगाने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें व सामान जब्त करें। सभी राइडर व पीसीआर निरंतर गश्त पर रहेगी जो अपने एरिया में यातायात को सुचारु रूप से चलाएगे। सभी थाना प्रभारी अपने-अपने एरिया में गश्त करेंगे। मोटरसाइकिल पेट्रोलिंग व पैदल पेट्रोलिंग लगाई जाएगी।

रेलवे रोड, किला रोड, शौरी क्लोथ मार्केट व मॉडल टाउन को वाहन फ्री जोन बनाया गया है। जिसके लिए झज्जर रोड़ टी प्वाईंट से कच्चा बेरी रोड़ वाया भिवानी स्टैंड, दुर्गा भवन मंदिर तक की सड़क को वाहन फ्री जोन बनाया गया है। जिसके लिए 11 स्थानों को चिह्नित कर नाकाबंदी की जाएगी। वाहनों को सुबह 11 बजे से रात 11 बजे तक किला रोड, दुर्गा भवन मंदिर की तरफ नहीं जाने दिया जाएगा।

वाहनों के लिए रुट डायवर्ट किया गया है। झज्जर रोड टी प्वाइंट पर आने वाले वाहनों को झज्जर रोड की तरफ रवाना किया जाएगा। कच्चा बेरी रोड पर आने वाले वाहनों को माता दरवाजा, दयानंद मठ चौक, गोहाना अड्डा होते हुए अंबेडकर चौक की तरफ रवाना किया जाएगा। अग्रसेन चौक से किसी भी वाहन को रेलवे रोड और भिवानी स्टैंड की तरफ जाने नहीं आने दिया जाएगा।

रुट डायवर्जन 28 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक रहेगा। इन मार्केट मे आने वाले व्यक्ति अपने वाहन अंबेडकर चौक से एलिवेटिड मार्ग से होते हुए महाराजा अग्रेसन पार्किंग में पार्क कर सकते हैं। पुराना सीनियर सेकेंडरी स्कूल हुड्डा ग्राउंड पार्किंग स्थल नजदीक पुरानी सब्जी मंडी, पुराना बस अड्डा के खाली ग्राउंड (थाना शहर के सामने), भगत सिंह पार्किंग मे अपना पार्क करेंगे।

मॉडल टाउन मार्केट को भी वाहन फ्री जोन बनाया गया है। जिसके लिए 5 स्थानों को चिह्नित कर नाकाबंदी की जाएगी। डी पार्क से सोम स्वीट्स चौक तक की सड़क वाहन फ्री रहेगी। जिसमें किसी भी वाहन को आने जाने की अनुमति नहीं होगी। मॉडल टाउन मार्केट मे आने वाले व्यकित अपने वाहन मेडिकल मोड पार्किग मे खडा करके मॉडल टाउन मार्केट की तरफ आएंगे।

यहां बनाई पार्किंग 1. महाराजा अग्रसेन पार्किंग स्थल (एलिवेटेड रोड) 2. पुराना सीनियर सेकेंडरी स्कूल हुड्डा ग्राउंड पार्किग स्थल नजदीक पुरानी सब्जी मंडी 3. पुराना बस अड्डा के खाली ग्राउंड (थाना शहर के सामने) 4. भगत सिंह पार्किंग किला रोड 5. पुराना आईटीआई ग्राउंड सर्कुलर रोड 6. मेडिकल मोड (दाहिनी तरफ पार्किंग स्थल) 7. रेलवे स्टेशन पार्किंग 8. नेकीराम कॉलेज पार्किंग

Exit mobile version