Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पुलिस ने चलाया विशेष अभियान: 48 पुलिस टीमों का किया गठन; हत्या चोरी और स्नेचिंग के 34 आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने रविवार को विशेष अभियान चलाया। इसमें 48 पुलिस टीमों का गठन किया गया। इसमें 632 पुलिस जवानों को तैनात किया गया। इस दौरान अवैध हथियार, शराब व नशीले पदार्थों के 12 मामले दर्ज किए गए। जिसमें शामिल 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। एसपी उदय सिंह मीना ने बताया कि अभियान के दौरान कार्रवाई करते हुए एक मामला दर्ज कर आरोपी नीरज को गिरफ्तार किया गया है।

उससे 32 बोर की एक पिस्तौल बरामद हुई है । इसके अतिरिक्त आबकारी अधिनियम के तहत 9 मामले दर्ज किये गए हैं। जिनसे 193.5 बोतल देसी शराब व 21 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। नशीले पदार्थों समेत दो महिलाओं से आठ ग्राम 7 सौ मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई है।

अभियान के दौरान सभी प्रभारी थाना ने अपने-अपने एरिया मे अति वांछित व उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ विशेष छापेमारी की गई। इसमें चार उद्घोषित अपराधियों व 3 बेल जम्पर को गिरफ्तार किया गया है। हत्या, चोरी, स्नैचिंग आदि के 16 मामलो में 34 आरोपियों को गिरफ़्तार किया गया है।

Exit mobile version