दिल्‍ली के जंतर-मंतर पर पुलिस ने ‘कॉकरोज जनता पार्टी’ के प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया है. प्रदर्शनकारी संसद की तरफ बढ़ रहे थे. पुलिस उन्हें रोकने में लगी थी. इसके बाद लाठी चार्ज किया गया है. जंतर मंतर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के दौरान यह कार्रवाई हुई है. बता दें कि सोनम वांगचुक ने आज संसद मार्च का ऐलान किया था. लेकिन इससे पहले ही उनकी तबीयत बिगड़ता देख, दिल्‍ली पुलिस ने उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करा दिया है.

CJP का मार्च सुबह 9 बजे शुरू होना था। बड़ी संख्या में दिल्ली पुलिस और RAF के जवान तैनात हैं। पुलिस का कहना है कि मार्च के लिए परमिशन नहीं दी है।

उधर, CJP फाउंडर अभिजीत दिपके ने कहा कि हमें कोई नहीं रोक सकता है। संसद मार्च पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा।

उधर, 23 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक ने अनशन खत्म करने की 3 शर्तें रखी हैं। पहली- सरकार शिक्षा व्यवस्था और पेपर लीक की जिम्मेदारी ले। दूसरी- CJP प्रतिनिधिमंडल को संसद जाने दिया जाए और सांसद मुद्दा उठाने का भरोसा दें। तीसरा- स्वास्थ्य कारणों से ऐसा संभव न हो तो सांसद सफदरजंग अस्पताल आकर यही आश्वासन दें।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!