Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक: तीन दिन से लापता 18 वर्षीय अंबेडकर कॉलोनी के शशांक कुमार के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

तीन दिन से लापता 18 वर्षीय अंबेडकर कॉलोनी के शशांक कुमार के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में 365 के साथ 302 समेत कई धाराएं शामिल की हैं। पुलिस के अनुसार चारों आरोपियों ने शशांक का अपहरण कर उसकी हत्या के बाद शव को नहर में फेंक दिया है। आरोपियों की पहचान गढ़ी मोहल्ला के रोहित, शिवम, अमर और सुमित के रूप में हुई है।

इधर पुलिस ने मंगलवार दोपहर बाद बेरी के पास नहर से एक युवक का शव बरामद किया है। हालांकि शव की शिनाख्त को लेकर पुलिस देर रात तक उलझी रही। दूसरी ओर शशांक की हत्या मामले में गिरफ्तार चारों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करेगी। पुलिस आरोपियों का कोर्ट से रिमांड चाहती है। रिमांड के दौरान शशांक की हत्या आरोपियों ने किस कारण की और कहां पर हत्या करने के बाद शव को नहर में फेंका इन सवालों के जवाब को तलाश जाएगा।

पुलिस ने अपना गोताखोर ढूंढ नहर में उतारा
शशांक के अपहरण मामले में पुलिस ने मंगलवार को अपने स्तर पर हॉयर किया एक गोताखोर नहर में उतारा। दिन में कई घंटे नहर में झज्जर के बेरी इलाके तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया। दरअसल आपदा एवं प्रबंधन विभाग पुलिस को दो दिन गोताखोर उपलब्ध नहीं करा पाया था पेमेंट रुकने के चलते विभाग के पैनल में शामिल गोताखोर ने आने से मना कर दिया था। ऐसे में पुलिस को खुद गोताखोर की तलाश करनी पड़ी।

मंगलवार को नहर में उतरे गोताखोर को बेरी में एक युवक की लाश पानी में मिली है। उसके शशांक के होने का संदेह जताया गया, लेकिन देर रात तक शव की शिनाख्त पुख्ता नहीं हो पाई थी। इधर, सिटी थाना प्रभारी राकेश सैनी का कहना है कि शंशाक के अपहरण मामले में अब हत्या समेत कई धाराएं शामिल कर चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। खुलासे के लिए बुधवार को इन्हें कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेंगे।

Exit mobile version