Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

पुलिस ने दीपक नांदल गैंग के 4 बदमाश किए ढेर…SGT यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे को बनाया था बंधककरोड़ों की रंगदारी मांगने पहुंचे थे बदमाश

गुरुग्राम में गुरुवार देर रात पुलिस और दीपक नांदल गैंग के शूटरों के बीच बड़ी मुठभेड़ हो गई। सुशांत लोक ए ब्लॉक में हुई इस कार्रवाई में दोनों तरफ से कई राउंड फायरिंग हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मुठभेड़ में पांच बदमाशों को गोली लगी, जिनमें चार की मौत होने की जानकारी सामने आ रही है। वहीं तीन पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की सूचना है।

बताया जा रहा है कि दीपक नांदल गैंग के शूटरों ने SGT यूनिवर्सिटी के संस्थापक के बेटे विशाल बेरी को उसके घर में बंधक बना रखा था। आरोप है कि बदमाश परिवार से कई करोड़ रुपये की रंगदारी मांग रहे थे।

परिवार ने किसी तरह पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए इलाके की घेराबंदी कर दी। पुलिस टीम ने बदमाशों को पकड़ने के लिए ऑपरेशन शुरू किया, लेकिन इसी दौरान बदमाशों ने फायरिंग कर दी।

जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला और मुठभेड़ शुरू हो गई। कई देर तक चली गोलीबारी के बाद पुलिस ने स्थिति पर काबू पाया। इस दौरान बंधक बनाए गए विशाल बेरी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।

घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस अब मुठभेड़ की पूरी जांच कर रही है और गैंग से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।

Exit mobile version