Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में एसएचओ की निगरानी में पुलिस तैनात,थ्री लेयर सुरक्षा में ईवीएम कैद:किसी को भी स्ट्रांग रुम तक जाने की इजाजत नहीं

रोहतक जिले में नगर निगम चुनाव संपन्न हो चुका है और प्रशासन की तरफ से सभी ईवीएम मशीनों को जाट एजुकेशन सोसाइटी में बनाए गए स्ट्रांग रूम में रखा गया है। जिस कमरे में ईवीएम मशीनों को रखा है, वहां थ्री लेयर सुरक्षा की गई है।

ईवीएम की सुरक्षा में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। कमरे को सील किया गया है। वहीं उसके बाद पुलिस की टुकड़ी तैनात है। इसके बाद दूसरी टुकड़ी तैनात की गई है। आखिर में एसएचओ की निगरानी में एक पुलिस की टीम को तैनात किया गया। प्रशासनिक अधिकारियों के अलावा किसी को भी वहां तक जाने की अनुमति नहीं है।

स्ट्रांग रूम में जहां ईवीएम मशीन रखी गई है, वहां की पूरी निगरानी प्रशासन की तरफ से की जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी व डीसी धीरेंद्र की तरफ से लगातार अपडेट ली जा रही है। जब तक चुनाव परिणाम घोषित नहीं हो जाता, तब तक स्ट्रांग रूम में सुरक्षा को बढ़ाया गया है।

आरओ मेजर गायत्री अहलावत ने बताया कि 12 मार्च को नगर निगम व कलानौर नगर पालिका का चुनाव परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रशासन की तरफ से पूरी तैयारी की जा रही है। चुनाव परिणाम कड़ी सुरक्षा के बीच पूरी निष्पक्षता के साथ घोषित किया जाएगा।

Exit mobile version