Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में नशे पर पुलिस का शिकंजा! युवक गिरफ्तार, 4 किलो 504 ग्राम चरस बरामद

रोहतक पुलिस की एएनसी टीम ने लाखनमाजरा एरिया से युवक को नशीले पदार्थ सहित काबू किया गया है। युवक से कुल 04 किलो 504 ग्राम चरस बरामद हुआ है। आरोपी को पेश अदालत किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग अंकित कर कार्यवाही की गई है।

     पुलिस प्रवक्ता मनीष ने बताया कि सह.उप.नि अंचल के नेतृत्व मे एएनसी की टीम लाखनमाजरा मैन चौक के पास गश्त मे मौजूद थी। दौराने गश्त सूचना के आधार पर तुंरत कार्यवाही करते हुये महम लाखनमाजरा रोड से लाखनमाजरा रेलवे स्टेशन के पास खडे युवक को शक के आधार पर काबू किया गया। युवक की पहचान सुंदर पुत्र उमेद निवासी पोली, जींद के रुप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर युवक के पास मिले पिठ्ठू बैग से 04 किलो 504 ग्राम चरस बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत थाना लाखनमाजरा मे अभियोग संख्या 216/2026 अंकित किया गया है।

Exit mobile version