Site icon Digital Bhoomi – Haryana's Leading News Plate form and Weekly Newspaper Get latest Haryana News

रोहतक में पुलिस ने चेकिंग अभियान कर 45 बोतल और तीन पेटी अवैध शराब सहित 5 गिरफ्तार

रोहतक के आर्यनगर थाना पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए पटेल नगर निवासी मनोज को अवैध रुप से शराब बेचते हुए गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से 11 बोतल शराब बरामद की गई है। कलानौर थाना पुलिस ने चे​िकंग के दौरान धिंगडा पेट्रोल पंप बलवान निवासी गांव मोखरा व हाल निवासी त्रिवेनी स्कूल के पिछे साहसी मोहल्ला को गिरफ्तार किया। आरोपी की बाइक पर रखे बोरे को खोलकर देखा गया तो उसके अंदर से 12 बोतल शराब बरामद की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कलानौर थाना पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुरानी सब्जी मंडी थाना पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुए पावर हाउस के पास से सतवीर निवासी खोखरा कोट को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से तीन पेटी शराब बरामद की गई है। वहीं बिट्टू निवासी गांव खांडा जींद व वर्तमान निवासी प्रताप चमेली मार्केट के पास से गिरफ्तार किया गया।

पकड़े गए आरोपी के पास से शराब की 11 बोतल बरामद की गई। वहीं दूसरी तरफ पुलिस ने पाडा मोहल्ला निवासी विकास को शराब बेचते समय गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी के पास से 12 बोतल शराब बरामद की गई है। पुरानी सब्जी मंडी थाना प्रभारी सुनील ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच कराई जा रही है, ताकि आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जा सके।

Exit mobile version