रोहतक में पुलिस ने पशुओं से भरे हुए कैंटर को पकड़ा। जिसमें 12 भैंस व 3 कटिया मिली। कंट्रोल रूम में मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा कैंटर को पकड़ा गया था। वहीं कैंटर चालक सहित दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

पुलिस कंट्रोल रूम में गुरुग्राम के किसी विक्रम ने सूचना दी कि एक कैंटर में पशु भरे हुए हैं। जिसके बाद पुलिस टीम ने मदीना टोल टैक्स के पास पहुंचकर नाकाबंदी शुरू कर दी। इस दौरान एक कैंटर महम की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया। जिसके ऊपर तरपाल ढका हुआ था। ताकि अंदर का कुछ भी ना दिखाई दे।

कैंटर से पशुओं की आवाज आ रही थी। जिसके बाद पुलिस ने कैंटर को रुकवाया और उसे चेक किया तो उसमें कुल 15 पशु भरे हुए थे। जिनमें से 12 भैंसे व 3 कटिया शामिल हैं। सभी पशुओं को क्रुरता पूर्वक ठूंस-ठूंसकर भरा हुआ था। पशुओं को लेकर जाने का उनके पास कोई लाइसेंस भी नहीं थी।

जांच अधिकारी उधम सिंह ने बताया कि कैंटर में पशु मिलने के बाद उसके चालक व परिचालक को पकड़ा। चालक की पहचान राजस्थान के जिला हनुमानगढ़ निवासी भजनलाल यादव व साथ बैठे व्यक्ति की पहचान उत्तर प्रदेश के मेरठ निवासी असद बताया। साथ ही असद ने खुद को पशुओं का मालिक भी बताया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी।

YouTube
YouTube
Set Youtube Channel ID
WhatsApp
error: Content is protected !!